Thursday, April 2, 2009

हर तरफ शोर है

हर तरफ शोर है।
आदमी कमजोर है।
रूह मिलती नहीं।
सांस चलती नही।
होंट खुलते नहीं।
फिर भी इक जोर है।

हर तरफ शोर है।
आदमी कमजोर है।
गफलतों से घिरा।
आदतों से डरा।
मौत से लडता हुआ।
ये इक कटी डोर है।

हर तरफ शोर है।
आदमी कमजोर है।
खुद में घुटता हुआ।
रोता बिलखता हुआ।
ये बस चला जा रहा।
मंजिल जाने किस ओर है।

हर तरफ शोर है ।
आदमी कमजोर है।।

7 comments:

संगीता पुरी said...

आदमी तो कमजोर है ... शायद अपने सोंचने समझने की शक्ति के कारण।

राज भाटिय़ा said...

आदमी कमजोर है।
बहुत ही सुंदर... ओर एक सच.
धन्यवाद

Anonymous said...

aadmi insaan na rahaa
shaitaam kahlayaa
haiwan ban gayaa
kamjor hi tha
kamjor rah gayaa

Vishal Mishra said...

Ye sach hai ki aadmi kamzor hai... apni galat ichchaion ki purti kaise bhi karne ke liye aaj ka aadmi pane andar ke imaandar insaan ko khud maar hai.. ise kamzori kahe ya himmat samajh nahi aa raha.... par khud ke zameer ko marna kamzori hi hai... achcha likha

Saleem Khan said...

ग्रेट रचना ! कहीं सीने में घुस सी गयी.. और गम सी हो गयी जाने कहाँ गयी वो टीस... जो ये रचना पढ़कर मन में उठी.

vinodkmusan said...

abrar bhai bahut badhiya likhte ho. apke bare mai media narad par kuch likha hai. jarur dastakh dena.

newfashionupdate said...

बहुत ही सुंदर लफ्जों में आपने आदमी की कमजोरी को बयान किया है।